डी गुकेश : विश्व चैंपियन दोम्माराजू गुकेश भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले खिलाड़ी बन गए हैं। फिडे ;थ्प्क्म्द्ध की विश्व शतरंज रैंकिंग में अब गुकेश का चौथा स्थान है। नीदरलैंड के विज्क ऑन जी में आयोजित टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में जर्मनी के विंसेट कीमर को हरा कर गुकेश यह रैंकिंग प्राप्त की है।
फिडे वर्ल्ड रैंकिंग में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन प्रथम स्थान पर तथा अमरीकी ग्रैंड मास्टर हिकारू नाकामुरा तथा फैबियानो कारुआना क्रमशः दूसरे तथा तीसरे स्थान पर है।
दिसम्बर 2024 में सिंगापुर में चीन के डिंग लिरेन को हरा कर गुकेश ने विश्व खिताब जीता था।
हाल ही में गुकेश को भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ‘‘ध्यानचंद खेल रत्न’’ से सम्मानित किया गया है।
