• प्रबोवो सुबिआंतोः
    • इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो 25 जनवरी 2025 को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। वह गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। राष्ट्रपति के तौर पर उनकी पहली भारत यात्रा है।
  • राजस्थान हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्तिः
    • राष्ट्रपति की सहमति के पश्चात 23 जनवरी को केन्द्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर राजस्थान न्यायिक सेवा अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा, प्रमिल कुमार माथुर चन्द्रप्रकाश श्रीमाली को हाईकोर्ट न्यायाधीश नियुक्त किया। जस्टिस चंद्रशेखर माथुर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल हैं, तथा जस्टिस श्रीमाली एवं जस्टिस शर्मा क्रमशः जयपुर तथा जोधपुर में जिला न्यायाधीश हैं।
  • डी गुकेश :
    • विश्व चैंपियन दोम्माराजू गुकेश भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले खिलाड़ी बन गए हैं। फिडे [FIDE] की विश्व शतरंज रैंकिंग में अब गुकेश का चौथा स्थान है। नीदरलैंड के विज्क ऑन जी में आयोजित टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में जर्मनी के विंसेट कीमर को हरा कर गुकेश यह रैंकिंग प्राप्त की है।
    • फिडे वर्ल्ड रैंकिंग में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन प्रथम स्थान पर तथा अमरीकी ग्रैंड मास्टर हिकारू नाकामुरा तथा फैबियानो कारुआना क्रमशः दूसरे तथा तीसरे स्थान पर है।
    • दिसम्बर 2024 में सिंगापुर में चीन के डिंग लिरेन को हरा कर गुकेश ने विश्व खिताब जीता था।
    • हाल ही में गुकेश को भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ‘‘ध्यानचंद खेल रत्न’’ से सम्मानित किया गया है।
  • रियाल मैड्रिडः
    • रिचर्स एजेंसी डेलॉइड की एक रिपोर्ट के अनुसार रियाल मैड्रिड ने 2023-24 में 1.05 बिलियन यूरो (9454 करोड़ रूपये) का कुल रेवेन्यू कमाया। इस प्रकार रियाल मैड्रिड 01 बिलियन यूरो का रेवेन्यू कमाने वाला फुटबॉल इतिहास में पहला क्लब बन गया।
    • सर्वाधिक राजस्व कमाने में 708 मिलियन यूरो के साथ फुटबॉल क्लबों की सूची में इंग्लैंड का क्लब मैनचेस्टर सिटी दूसरे स्थान पर है।
  • अनुजा :
    • डायरेक्टर एडम जे. ग्रेव्स और सुचित्रा मिताई द्वारा निर्देशित की हिंदी भाषा में बनाई अमरीकी लघु फिल्म ‘अनुजा’ को ऑस्कर 2025 में बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म श्रेणी में नामित किया गया है। यह लघु फिल्म दिल्ली में कपड़े की फैक्ट्री में काम करने वाली 9 वर्षीय लड़की अनुजा की कहानी है। इसकी शूटिंग दिल्ली में हुई है। मिंडी कालिंग, दो बार ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस शॉर्ट फिल्म के निर्माताओं में शामिल हैं। फिल्म में अनुजा की भूमिका सजदा पठान ने निभाई है।
  • चंद्रमा खतरे की धरोहर सूची में शामिल
    • खतरे में पड़ सांस्कृतिक विरासत स्थलों की सूची जारी करने वाले ”वर्ल्ड मॉन्यूमेंट्स फंड” नामक गैर-लाभकारी संगठन द्वारा इस वर्ष जारी सूची में पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा को भी शामिल किया है।
    • ट्रेंक्विलिटी बेस : अंतरिक्ष कचरे, अंतरिक्ष में जाने के बढ़ते चलन और चंद्रमा पर भेजे जा रहे मिशनों के कारण आने वाले वर्षों में चन्द्रमा के 90 से अधिक महत्वपूर्ण स्थलों, जिनमें ट्रेंक्विलिटी बेस भी शामिल है, को क्षति की चेतावनी दी गई है। ट्रेंक्विलिटी बेस वह स्थान है, जहाँ अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग ने पहली बार चंद्रमा की सतह पर कदम रखा था।